{"_id":"5b4ce2f94f1c1b52748b5288","slug":"dungardev-needs-help-from-injury-due-to-fall-in-the-trench","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से चोटिल डूंगरदेव को मदद की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से चोटिल डूंगरदेव को मदद की दरकार
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
घायल डूंगर देव को है मदद की दरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खाई में गिर कर घायल हुए अमोड़ी ग्राम पंचायत के कोट अमोड़ी सैंदर्का निवासी डूंगर देव को इलाज के लिए लोगों से मदद की दरकार है। डूंगर देव बीते 25 जून को चंपावत से घर जाते समय पैर फिसल जाने से गहरी खाई में गिर गए थे, जिस कारण उनके दोनों पैर और कमर में फैक्चर आ गया है।
उनका इलाज बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिनके इलाज में करीब 5 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है । जिसमें दोनों पैरों का ऑपरेशन और कमर का भी ऑपरेशन होना है। परिजनों का कहना है कि घर में अभी तक और अन्य जगह से जितनी भी मदद हुई थी, वह सारे पैसे इलाज में खर्च हो गए हैं। परिवार में खुद कमाने वाले अकेले होने के कारण आगे उपचार के लिए रुपये की समस्या आ रही है। जो लोग सहायता करना चाहते है तो सहयोग राशि डूंगर देव के नैनीताल बैंक के खाते संख्या 0152000000008300 में जमा करा सकते हैं।