फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dun lock hung in hospital

धौन अस्पताल में लटका रहा ताला

Thu, 25 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 25 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मुख्यालय से महज 13 किमी दूर धौन का राजकीय एलोपैथिक अस्पताल (एसएडी) है, लेकिन यह अस्पताल मरीजों  के लिए खुलता कम और ताला अधिक रहता है। मंगलवार के बाद बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में ताला लटका रहा। अमर उजाला टीम मंगलवार सुबह 8.39 बजे धौन अस्पताल पहुंची तो वहां एकदम सन्नाटा था। मरीजों को देखने वाला कोई नहीं। अस्पताल के दोनों प्रवेश द्वारों पर ताले लटके थे। 12.35 बजे फिर अस्पताल की हकीकत जानने पहुंचे, तो अस्पताल की सूरत में कहीं कोई बदलाव नहीं। सुबह की तरह दोपहर को भी वैसे ही दोनों गेटों के चैनल में ताले लटके थे। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में ताले लटके रहे।

विज्ञापन


अस्पताल की तालाबंदी के बीच यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को जानने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं था। अस्पताल मरीजों के दर्द को कम करने के बजाय जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। धौन और उसके आसपास के गांव के लोगों की त्रासदी यह है कि फर्स्ट-एड के लिए भी चंपावत की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed