फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to the soft on Delhi, the shruti of Chandigarh

दिल्ली की कोमल पर भारी पड़ी चंडीगढ़ की श्रुति 

Mon, 20 Nov 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। Updated Mon, 20 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Due to the soft on Delhi, the shruti of Chandigarh
बनबसा अखाड़े में दांव पेज दिखातीं महिला पहलान। - फोटो : अमर उजाला
महिला पहलवानों के मुकाबले के साथ यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय (भारत-नेपाल) विराट दंगल संपन्न हो गया है। अंतिम दिन हुए महिला पहलवानों के मुकाबले में चंडीगढ़ की श्रुति ने दिल्ली की कोमल को परास्त किया। पुरुष वर्ग में बनबसा आर्मी कैंट के नवल किशोर ने शाहजहांपुर नरेंद्र को पटका। 
विज्ञापन


हाकिम सिंह चौक पर चल रहे इस दंगल के अंतर्गत अंतिम दिन हुए मुकाबलों का शुभारंभ पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। महिला पहलवानों के मुकाबले देखने को बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हुई थी। इसके अंतर्गत सोमवार को सात मुकाबले हुए। महिला वर्ग में चंडीगढ़ की श्रुति ने दिल्ली की कोमल को चित किया। पुरुष वर्ग में बनबसा आर्मी कैंट के पहलवान नवल किशोर ने शाहजहांपुर के नरेंद्र को पटका। बनबसा के अफरोज पर कानपुर के मुन्ना भारी पड़े।
विज्ञापन


 मथुरा के बजरंगी ने कानपुर के राकेश को, हरिद्वार के सोनू ने बरेली के मुकेश को, कानपुर के बदनसीब ने बरेली के मो. आरिफ को, हरिद्वार के सोनू ने कानपुर के मुन्ना को हराया। मैच के तकनीकी कोच चांदराम तिवारी और नवल किशोर ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आरएस यादव, अजय जैन थे। कमेटी सदस्य मोनू ठाकुर, संजय ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, संदीप पाठक, राज सिंह भदौरिया, चंदा रौतेला, पंकज गोयल, रफी अंसारी, नवल किशोर, व्यापार मंडल महामंत्री संजय पारिख आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed