फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dryport From Banbasa To Nepal

जल्द बनबसा के रास्ते भारत से जुड़ेगा नेपाली ड्रायपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dryport From Banbasa To Nepal
Dryport From Banbasa To Nepal
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में बन रहे सूखा बंदरगाह (ड्राइपोर्ट) को भारत से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर आवंटित होते ही सड़क निर्माण शुुरू हो जाएगा। करीब चार किमी लंबे इस संपर्क मार्ग की अनुमानित लागत 280 करोड़ रुपये है। इसे एनएचएआई बनवा रही है।
विज्ञापन

नेपाल के चांदनी दोधारा में बन रहे नेपाली ड्राइपोर्ट को भारत से जोड़ने के लिए एनएसएआई इस सड़क का निर्माण कराएगी। इसके लिए एनएचएआई ने सर्वे कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एनएचएआई की उपप्रबंधक मीनू ने बताया कि जगबूढ़ा पुल से नेपाल सीमा तक करीब चार किमी तक बनने वाली फोरलेन सड़क पर रेलवे ट्रैक के ऊपर एक फ्लाईओवर, शारदा नहर पर बड़े पुल समेत दो छोटे पुलों का निर्माण किया जाना है। टेंडर खुलते ही ठेकेदार को काम शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि टेंडर खुलने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू और पूरा होने का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मधेशी आंदोलन के दौरान पड़ी जरूरत
बनबसा (चंपावत)। वर्ष 2016 में नेपाल में मधेशी आंदोलन के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ था। नेपाल के लिए आवश्यक वस्तुओं की खेप भी रुक गई थी। तब केवल बनबसा सीमा से ही नेपाल के लिए आवागमन सुचारु रहा था। इसलिए नेपाल सरकार बनबसा सीमा पर चांदनी दोधारा में ड्राइपोर्ट बनवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed