फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drowning in Sharada

जल स्तर घटने पर शुरू हुई शारदा में गिरे युवक की तलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drowning in Sharada
शारदा में डूबे युवक को तलाशते जल पुलिस और पीएसी के तैराक जवान। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्नानघाट के पैरापिट से शुक्रवार रात नदी में गिरे युवक की रविवार को शारदा का जलस्तर घटने के बाद पुलिस, पीएसी और स्थानीय तैराकों के दल ने खोजबीन शुरू कर दी है। स्नानघाट से लेकर बैराज तक पूरे दिन पुलिस के तैराकों ने कांटा डालकर उसकी खोज की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

शारदा चुंगी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक अनिल शुक्रवार रात करीब पौने नो बजे घर से करीब 50 मीटर दूर स्नानघाट के पैरापिट पर लेटा था कि अचानक अनियंत्रित होकर वह नदी में गिर गया। घटना का पता चलते ही घाट में मौजूद जल पुलिस और पीएसी के तैराक घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन नदी का जलस्तर अधिक और प्रवाह तेज होने से उसे खोजने के प्रयास नहीं किए जा सके। शनिवार को दूसरे दिन भी जलस्तर अधिक रहने से उसकी खोज नहीं हुई, लेकिन रविवार को नदी में पानी कम होने से जल पुलिस, पीएसी के तैराक दल और स्थानीय तैराक युवकों ने पूरे दिन उसकी खोज की। जल पुलिस के तैराक रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान ने बताया कि स्नानघाट से बैराज तक नदी में कांटा डालकर डूबे युवक को तलाश गया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

स्नानघाट पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं
टनकपुर (चंपावत)। शारदा का जलस्तर बढ़ते ही नदी तट पर अलर्ट जारी किया जाता है, लेकिन बावजूद इसके नदी में बहती लकड़ी निकालने का जोखिम उठाने वालों में होड़ मची रहती है। शाम को स्नानघाट की सैर-सपाटे को भी भीड़ रहती है। लोग नदी के किनारे और सुरक्षा के लिए बनाए गए पैरापिटों में चढ़कर सेल्फी लेते हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। शारदा चुंगी कॉलोनी वार्ड एक के सभासद कपिल उप्रेती, मीना सागर, सुभाष सागर, राजेंद्र सागर ने प्रशासन से नदी में बहती लकड़ी निकालने का जोखिम उठाने वालों पर अंकुश लगा स्नानघाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed