{"_id":"5755ba834f1c1b613c9c5324","slug":"drowned-in-pools","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबा किशोर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ताल में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के निलौटी गांव के एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह किशोर नदी में नहाने के बाद दोबारा तालाब में गया था। किशोर का अंतिम संस्कार का दिया गया। निलौटी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (15) पुत्र प्रकाश चंद्र रविवार को मवेशियों को चराने जंगल गया था। वहां से लौटने के बाद अपराह्न तीन बजे घर पहुंचाने के बाद राजेंद्र अपने मित्र ललित (11) के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया।
विज्ञापन
वहां नहाने के बाद वह दोबारा ललित को छोड़ अकेले नहाने भैतोड़ा ताल में चला गया। कुछ समय बीतने के बाद जब वह तालाब से नहीं निकला, तो शोर मचाते हुए ललित कुछ दूरी पर सकदेना गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के पास मदद के लिए गया। जिस पर सकदेना गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
भारी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला जा सका। इस वारदात के बाद परिवार, आसपास के गांव में मातम छा गया। मृतक राजेंद्र के परिवार में माता-पिता, तीन भाई-बहनों को छोड़ कर गया है। वारदात के बाद राजेंद्र के परिवार में मातम छा गया। कोई शक न होने पर परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन