फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water crisis in the district

जिले में पेयजल संकट से निपटने की कवायद तेज

Tue, 16 May 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 16 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in the district
अधिकारियों की बैठक लेते एडीएम - फोटो : अमर उजाला
 जिले में पेयजल की विकराल होती समस्या से निपटने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में एडीएम हेमंत वर्मा की अध्यक्षता में जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने जिला पंचायत, विकासखंड और जलागम की ओर से नवनिर्मित, ग्रामों को हस्तांतरित तथा भविष्य में प्रस्तावित पेयजल योजनाओं की सूची और वर्तमान में बंद पड़ी, चालू, पेयजल लाईनों में पानी की उपलब्धता, पेयजल स्रोतों की स्थिति, क्षतिग्रस्त योजनाएं, पेयजल से वंचित गांवों की संख्या, नए पेयजल स्रोतों की सूची आदि की सूचनाएं एक दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सिंचाई और लघु सिंचाई को पेयजल उपलब्धता वाले टैंकों, गूलों, नहरों, हाईड्रमों की सूची जल संस्थान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि जल संस्थान पेयजल की गुणवत्ता की जॉच कर आवश्यकता वाले क्षेत्रों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई कर सके। जल निगम के सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में चंपावत नगर के लिए क्वैराला पंपिंग योजना, मनिहारगोठ ट्यूबवैल योजना, पुल्ला बाजार पेयजल योजना तथा मोत्यूराज ग्रामीण पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्वैराला पंपिंग योजना में स्टोरेज और वितरण टैंकों का निर्माण करने के साथ पाइन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पुल्ला योजना में टैंक और ट्यूबवैल तैयार कर लिया गया है, मोत्यूराज योजना में पांच किमी लाइन बिछा दी गई है तथा मनिहारगोठ ट्यूबवैल योजना प्रारंभ कर ली गई है। बैठक में जल संस्थान के ईई आरके वर्मा, सिंचाई विभाग के एई भुवन पांडेय, जल निगम के आरके गुप्ता, लघु सिंचाई के एमएम शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



लघु डाल को दिए पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश 
चंपावत। एडीएम हेमंत वर्मा ने शक्तिपुर बुंगा में लघु डाल विभाग की ओर से निर्मित ट्यूबवैल से जल संस्थान को पेयजल उपलब्ध कराने में विभाग द्वारा निर्मित की जा रही आनाकानी को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक दिन जल संस्थान, सैन्य और अर्द्धसैन्य बलों के सभी टैंकरों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की ना-नुकर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल वितरण का साप्ताहिक रोस्टर प्रस्तुत करें 
चंपावत। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में टनकपुर में एक टैंकर तथा चंपावत में तीन टैंकर और छह पिकप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लोहाघाट में पेयजल आपूर्ति के लिए पिकअप और टैंकर से पानी दिया जा रहा है। पुल्ला में सात हैंडपंपों में से तीन हैंडपंपों से पेयजल आपूर्ति हो रही है। जिस पर एडीएम ने टैंकरों को शक्तिपुरबुंगा से पेयजल भरने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल वितरण का साप्ताहिक रोस्टर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed