फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drawning in Sharada canal

जल स्तर अधिक होने से शारदा में डूबे युवक की शुरू नहीं हो पाई तलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Drawning in Sharada canal
घटना स्थल पर शारदा में डूबे युवक के परिजनों से वार्ता करते सीओ विपिन चंद्र पंत। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्नानघाट में पैरापिट से शुक्रवार रात शारदा में गिरे युवक की शारदा का जलस्तर अधिक होने से दूसरे दिन भी पुलिस के तैराक खोजबीन शुरू नहीं कर पाए। युवक की खोज के लिए नदी का जल स्तर कम होने की प्रतीक्षा की जा रही है। शनिवार सुबह सीओ विपिन चंद्र पंत ने घटना स्थल का निरीक्षण कर डूबे युवक के परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

शारदा स्नानघाट के पास ही शारदा चुंगी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अनिल शुक्रवार रात करीब पौने नो बजे स्नानघाट के पैरापिट में लेटकर आराम करते समय शारदा में जा गिरा था। जल स्तर बढ़ने से नदी का प्रवाह तेज था, जिस कारण वह नदी में गिरते ही बह गया था और घाट में मौजूद जल पुलिस, पीएसी के तैराक उसे खोजने को नदी में उतरने की हिम्मत नहीं कर पाए। अलबत्ता पुलिस देर रात तक स्नानघाट से बैराज तक नदी के तट का निरीक्षण कर उसकी तलाश की। युवक की चप्पल उसी पैरापिट के पास पड़ी मिली जहां से वह नदी में गिरा था। परिजनों के मुताबिक अनिल अविवाहित और कुशल मोटर मैकेनिक है। शनिवार सुबह सीओ विपिन चंद्र पंत घटना स्थल में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने डूबे युवक के बड़े भाई से घटनास्थल के बारे में जानकारी ली और नदी का जलस्तर कम होने पर उसकी खोज शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

स्नानघाट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग
टनकपुर (चंपावत)। शारदा का जलस्तर बढ़ते ही नदी तट पर अलर्ट जारी किया जाता है, लेकिन बावजूद इसके नदी में बहती लकड़ी निकालने का जोखिम उठाने वालों में होड़ मची रहती है। ऐसे में कब और कौन हादसे का शिकार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इतना ही नहीं शाम के वक्त स्नानघाट की सैर-सपाटे को भी लोगों की भारी भीड़ रहती है। लोग नदी के किनारे और सुरक्षा के लिए बनाए गए पैरापिटों में चढ़कर सेल्फी लेने का जोखिम उठाते हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। शारदा चुंगी कॉलोनी वार्ड एक के सभासद कपिल उप्रेती ने प्रशासन से नदी में बहती लकड़ी निकालने का जोखिम उठाने वालों पर अंकुश लगाने के साथ ही स्नानघाट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed