फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drawning In Banbasa

असम राइफल्स का जवान शारदा नहर में डूबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Drawning In Banbasa
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ के पास शारदा नहर में डूबते साथी को बचाने के प्रयास में असम राइफल्स का जवान सोमवार शाम डूब गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गढ़ीगोठ निवासी नवीन चंद्र जोशी (46) पुत्र स्व. त्रिलोक चंद्र जोशी असम राइफल्स में तैनात है। आजकल वह छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान सोमवार शाम वह अपने मित्रों के साथ शारदा नहर के पास बैठा था।
विज्ञापन

इसी बीच गढ़ीगोठ निवासी हर्ष बहादुर चंद अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए नवीन चंद्र ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन हर्ष बहादुर तो तैर कर कुछ दूरी पर सकुशल बाहर आ गया, लेकिन नहर के पानी के वेग में नवीन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना से गढ़ीगोठ गांव में हड़कंप मच गया। नवीन के भाई मनोज चंद्र जोशी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे जवान को खोजने का प्रयास किया। सीओ अविनाश वर्मा ने भी मौका मुआयना किया।
उन्होंने विभागीय टीम को डूबे जवान की तलाश के निर्देश दिए, लेकिन अंधेरे के कारण पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसआई नैनराम विश्वकर्मा ने पुलिस जवानों, पुलिस तैराकों और जल पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक डूबे जवान का कहीं पता नही चल सका।

इसी माह ड्यूटी पर लौटना था नवीन को
बनबसा (चंपावत)। छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान नवीन चंद्र जोशी की छुट्टियां लगभग पूरी होने वालीं थीं, लेकिन अपनी यूनिट में लौटने से पहले ही वह नहर में डूब गए। जवान की पत्नी हेमा समेत दो बच्चे बहुत चिंतित हैं। बेटा प्रियांशु जोशी इंटर का छात्र है जबकि पुत्री सुहानी 10वीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed