{"_id":"60a7f1418ebc3e2f205036d1","slug":"doubt-about-three-laborers-of-sitapur-including-father-and-son-tanakpur-news-hld4250899128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र सहित सीतापुर के तीन मजदूरों को लेकर संशय!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र सहित सीतापुर के तीन मजदूरों को लेकर संशय!
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में फंसे नौ मजदूरों को पुलिस और प्रशासन ने सूझबूझ से बचा लिया, लेकिन वहीं सीतापुर के तीन मजदूरों पर संशय बना हुआ है। परिजनों की मानें, तो ये तीनों लोग बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं, उनसे किसी तरह से संपर्क नहीं हो सका है।
सीतापुर यूपी निवासी रजनी ने पति, बेटे और गांव के एक अन्य व्यक्ति के न मिलने की सूचना गैड़ाख्याली मंदिर की माई को दी है। रजनी का कहना है कि उसका पति पप्पू (45), बेटा कुंदन (12) और गांव का एक अन्य व्यक्ति सामल (22) खनन सामग्री की गाड़ी में मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले से ही उन्होंने शारदा नदी के किनारे छान में मजदूरी का काम करते हैं। तीनों ही लोग बृहस्पतिवार सुबह छान के काम के लिए निकले थे, लेकिन तबसे न तो वे घर लौटे और न ही उनसे संपर्क हो सका है। इधर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि तीन लोगों के लापता होने की जानकारी प्रशासन को नहीं है। अलबत्ता मामला संज्ञान में आने पर अब खोजबीन और बचाव के सभी उपाय किए जाएंगे।
खनन निकासी पर अग्रिम आदेश तक लगाई रोक
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने खनन के काम पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि हालात को देखते हुए फिलहाल खनन पर रोक लगाई गई है। सामान्य रूप से शारदा नदी से बरसात शुरू होने से पहले यानी 30 जून तक खनन होता है। (संवाद)