फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dont expact from these hospitals

इन अस्पतालों से न करें आयुष्मान योजना के लाभ की आस

Sun, 03 Feb 2019 10:30 PM IST
gangotri gangotri चंद्रशेखर जोशी   चंपावत।
चंद्रशेखर जोशी   चंपावत। Published by: gangotri gangotri Updated Sun, 03 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dont expact from these hospitals
लोहाघाट अस्पताल की खराब एक्सरे मशीन। - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार ने 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। चंपावत जिले की स्वास्थ्य सेवा का हाल यह है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत चयनित तीन सरकारी अस्पतालों में से दो में एक्सरे की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। वहीं एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


मशीन की खामी और तकनीशियनों के नहीं होने से ये मशीन किसी काम की नहीं है। लोगों को एक्सरे कराने के लिए निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चंपावत में आयुष्मान योजना के तहत चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और टनकपुर संयुक्त अस्पताल को शामिल किया गया है। इस वक्त जिला अस्पताल को छोड़ कहीं भी एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के एक्सरे मशीन वाले शेष तीन अस्पताल में लंबे समय से अलग-अलग कारणों से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। टनकपुर में तकनीशियन और डार्क रूम सहायक दोनों पद रिक्त होने से 15 जनवरी से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पद रिक्त होने से एक साल से यह सुविधा नहीं है।

लोहाघाट अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन है लेकिन मशीन खराब है। विभाग के पास खराब मशीन को ठीक करने के लिए 90 हजार रुपये की रकम नहीं हैै। वहीं टनकपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन भी धूल फांक रही है। डॉ. आरपी खंडूरी,  मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत ने बताया कि लोहाघाट की एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए धन की व्यवस्था चिकित्सा प्रबंधन समिति कोष से करने को कहा गया है।

वहीं टनकपुर और पाटी अस्पतालों के लिए एक्सरे तकनीशियन की व्यवस्था के लिए महानिदेशालय से आग्रह किया गया है। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।   


 
डॉक्टरों के बगैर कैसे हो इलाज  
टनकपुर संयुक्त अस्पताल में 14 डॉक्टरों के सापेक्ष महज आठ डॉक्टर हैं। वहीं लोहाघाट में 11 डॉक्टरों के स्थान पर महज छह से काम चल रहा है। पाटी अस्पताल में अकेले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ही सारी व्यवस्थाएं चला रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed