फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dola journey of Brahma Devta did not take place on Harela

कोरोना का खौफ:नहीं निकली ब्रह्मा देवता की डोला यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dola journey of Brahma Devta did not take place on Harela
नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड बिंडा तिवारी मंदिर में पूजा अर्चना करते देव डांगर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के चलते विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ बिंडा तिवारी में हरेले के दिन ब्रह्मा देवता की डोला यात्रा नहीं निकली। इस दौरान देवडांगरों, पुजारियों और ग्रामीणों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर में प्रवेश करने से पूर्व श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ढूंगाबोरा और बिंडा तिवारी गांवों से भगवान ब्रह्म देवता की डोला रथ यात्रा नहीं निकली। देवडांगर टीका राम तिवारी, दीवान सिंह, हरिदत्त तिवारी, देवकी देवी, पुष्पा तिवारी ने मंदिर की परिक्रमा कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट, हरि सिंह, पवन राम के नेतृत्व में शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करने से पूर्व श्रद्धालुओं को सैनिटाइज कर उन्हें मास्क वितरित किए गए। मंदिर परिसर में पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह भंडारी, रमेश भंडारी, मनोज तिवारी, साहिल सिंह, भाष्कर तिवारी, दीपक उप्रेती, किशोर तिवारी, राजेश जोशी, सुरेश तिवारी, कैलाश तिवारी, नेत्र राम, सूरज जोशी, जगदीश बिष्ट, दिनेश उप्रेती, भुवन कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed