{"_id":"34554d498bd43befc951387349f04e02","slug":"do-not-panic-over-dengue-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर कतई न घबराएं : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर कतई न घबराएं : सीएमओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में फिलहाल डेंगू का एक भी मामला उजागर नहीं हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद टोलिया ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए जिले के सभी अस्पतालों में बृहस्पतिवार से साफ-सफाई का बंदोबस्त कराया गया है।
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल, टनकपुर और लोहाघाट के अस्पतालों में जांच की पुख्ता व्यवस्था है। तीनों नगर निकायों को भी इस संबंध में सफाई के निर्देश दिए गए हैं। अलबत्ता सीएमओ डा.टोलिया ने कहा कि हर बुखार डेंगू नहीं है। डेंगू होने पर भी घबराने की कतई जरूरत नहीं है। डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
इस गंदगी के बीच डेंगू से निपटने की चुनौती
अस्पताल तो साफ हो गए, लेकिन शहर में गंदगी का आलम है। जिला अस्पताल से बमुश्किल 300 मीटर के फासले पर रोड किनारे कूड़े का ढेर जमा है, जिसे उठाया नहीं जा सका। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार से सफाई के संबंध में बात करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल नंबर रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन