फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Do not make people's dream state

नहीं बना लोगों के सपनों का राज्य

Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Do not make people's dream state
समस्याओं को लेकर विधायक पूरन फर्त्याल को ज्ञापन सौंपते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य के निर्माण के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 18 वर्ष बीतने के बाद भी राज्य ने तरक्की की राह नहीं पकड़ी और न ही आंदोलनकारियों, लोगों की भावनाओं में खरा उतर सका।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी की अध्यक्षता और जीवन मेहता के संचालन में हुए कार्यक्रम में आंदोलन के दौरान संघर्ष करने के बावजूद चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की मांग की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलन से संबंधित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की वीरांगनाओं और वयोवृद्ध आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी नाथलाल साह, पदमादत्त पुनेठा, हरिशंकर ओली और वीरांगना गीता कलखुड़िया, पुष्पा खोलिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी और ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, प्रहलाद सिंह मेहता, मंदीप ढेक, राजू गड़कोटी, केडी सुतेड़ी, नंदन तड़ागी, हिमेश कलखुड़िया, भगीरथ भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जीवन गहतोड़ी, पूरन चंद्र उप्रेती, बृजेश माहरा, खीम सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह, आनंद पुजारी, गोविंद बोहरा, भाष्कर मुरारी, संजय  पंत, संजय फर्त्याल आदि मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed