{"_id":"290fd33dbb94454ca2c70bf287204142","slug":"do-not-discard-the-station-without-permission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति नहीं छोड़ें स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति नहीं छोड़ें स्टेशन
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने आपदा प्रबंधन टीमों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। साथ ही वर्षाकाल में बगैर अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने फ्लड कंट्रोल रूम आउट आफ कंट्रोल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें एक स्थानांतरित अधिकारी की आपदा ड्यूटी लगाने और एक अधिकारी के आउट आफ स्टेशन होने का जिक्र था। शुक्रवार को आपदा की स्थिति का जायजा लेने यहां पहुंचे जिलाधिकारी चौधरी ने बताया कि आपदा टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी गई है। आपदा कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आपदा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्षाकाल में किसी भी सूरत में बगैर अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी ने बगैर सूचना के स्टेशन से बाहर गए नगर पालिका के ईओ शेखर चंद्र जोशी के साथ ही शुक्रवार सुबह एसडीएम के बुलाने पर भी आपदा ड्यूटी में नहीं आने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के जेई हेमंत कुमार गंगवार और वीडीओ टीसी गड़कोटी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन