{"_id":"9d009b5f57a082456428210225f4e040","slug":"do-axles-the-school-teacher-posted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूरा स्कूल में शिक्षक तैनात करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूरा स्कूल में शिक्षक तैनात करो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत धूरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय से अन्यत्र संबद्ध किए गए विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक को तत्काल मूल विद्यालय भेजने की मांग की। उनका कहना था कि धूरा में तैनात गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक जगदीश चंद्र पाठक को लंबे समय से परियोजना कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में ग्रामीणों की ओर से तहसील दिवस में इस मामले को उठाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने केवल आश्वासन देकर उन्हें टरका दिया। वर्तमान में स्कूल में दो शिक्षिकाएं और 70 बच्चे अध्ययनरत हैं। गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक न होने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अभिभावकों को स्कूल में शीघ्र दो शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, स्वरूप राम, स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष जसवंत सिंह, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, मनोहर सिंह, गोविंद बल्लभ, महेश चौड़ाकोटी, कृपाल सिंह, घनश्याम दत्त, गब्बर सिंह, केशव सिंह, नारायण सिंह, हीरा सिंह, मनमोहन, दर्शन सिंह आदि थे।
विज्ञापन