{"_id":"5be9bb93bdec22695e0ffc33","slug":"dm-ssp-inspected-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने किया स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने किया स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसएन पांडेय, एसपी डीएस गुंज्याल व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से संपन्न कराने को प्रशासनिक कोशिश तेज हो गई है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और पुलिस एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने नोडल, प्रभारी अधिकारियों के साथ टनकपुर व बनबसा के लिए बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल एवं टनकपुर, बनबसा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने 18 नवंबर की सुबह से शाम को मतदान समाप्त होने तक भारत-नेपाल सीमा सील रखने और इस दौरान दोनों देशों के बीच आवाजाही पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने को कहा है। आपातकालीन स्थिति में ही बीमारों को आवाजाही की छूट देने को कहा है।
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के साथ मतदान केंद्रों में एक से अधिक रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करने, स्ट्रांग रूप, मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहने वाले फोर्स के ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, पीडी एचजी भट्ट, तहसीलदार पूनम पंत, सीएमओ डा. आरपी खंडूरी, सीओ आरएस रौतेला, डीएलएम टी भार्गवाचार्य, ईई नलकूप पीएस गर्ब्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, ईई लोनिवि डीडी भट्ट, पंचायत राज अधिकारी सुरेश बानी, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, ईओ जयवीर सिंह राठी आदि अधिकारी मौजूद थे।