फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM did crop cutting of Maduwa crop

Champawat News: डीएम ने मडुवे की फसल की क्रॉप कटिंग की

Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
DM did crop cutting of Maduwa crop
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने बुधवार को ग्राम नगरगांव में कृषक दीपक कुमार के खेत में खरीफ फसल मडुवे की क्रॉप कटिंग की। कृषि और सांख्यिकी विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृषक के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट चयनित कर क्रॉप कटिंग की गई। इससे सात किलो मडुवा प्राप्त हुआ। साथ ही पांच किलो मडुवे के नमूनों को 15 दिन तक सुखाने के बाद तौलने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे सटीक उपज के आंकड़े प्राप्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन और उत्पादकता से जुड़े आंकड़े क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही तैयार किए जाते हैं। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अन्य कृषि आधारित योजनाओं के लिए विश्वसनीय डेटा बेस उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों का उपयोग सरकार और संबंधित संस्थाएं योजनाएं बनाने और कृषकों को लाभान्वित करने के लिए करती हैं। उन्होंने कृषक महिलाओं को कृषि यंत्र भी वितरित कराए। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed