फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dm champawat in talladesh

Champawat News: तल्लादेश की संचार सेवाओं में हो सुधार

Sun, 03 Sep 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dm champawat in talladesh
तल्लादेश में डीएम के समक्ष समस्या रखता ग्रामीण। संवाद
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के लोगों ने संचार सेवा सुधारने की मांग की है। डीएम नवनीत पांडे रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे कहा कि लचर मोबाइल सेवा से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। तल्लादेश के मंच की उप तहसील का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। डीएम ने कहा कि क्षेत्र की संचार सेवा सुधारने के लिए बीएसएनएल के टावर प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

दिलीप सिंह महर, शेर सिंह महर, शैलेश जोशी, महेश जोशी, सुंदर सिंह आदि ग्रामीणों ने मंच-बकोड़ा, रेशंग-गुरखोली मार्ग, रुइया-कफल्टा सड़क बनाने की मांग की। डीएम ने नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में सड़क निर्माण प्रक्रिया मेंं तेजी लाने और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। बाद में उन्होंने मंच उप तहसील सहित कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति की बैठक में सदस्यों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। पूर्व सूबेदार मेजर दान सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव ललित सिंह धानिक ने संचालन किया। बैठक में गोविंद सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह खनका, लक्ष्मण सिंह वल्दिया, किशन सिंह सामंत, दीवानी चंद, बहादुर सिंह, राजेंद्र देउपा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed