फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diwali festival will be buzzing on the wide plain Goral

दिवाली पर्व पर गुलजार होगा गोरलचौड़ मैदान

Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

प्रशासन ने दिवाली पर्व के मद्देनजर पटाखों सहित अन्य सामग्रियों की दुकान गोरलचौड़ मैदान में लगाने के निर्देश दिए है। आग से बचाव के सभी इंतजाम करने के साथ ही पटाखा बेंचने के लिए लाइसेंस लेना होगा। एसडीएम जेएस राठौर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि स्थायी दुकान के बाहर सामान रखे जाने पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। वहीं फायर सर्विस अधिकारी राम सिंह बिष्ट ने कहा कि पटाखों की दुकान के पास पानी, बजरी और आग से बचने की अन्य व्यवस्थाएं करना जरूरी होगा। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि, उपाध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, होटल स्वामी रवींद्र सिंह तड़ागी, कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी, एलएस बिष्ट, अतुल अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सैंपलिंग की रस्म भी शुरू
खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचने को लेकर कोई खास तंत्र इस जिले में नहीं है। न विभागीय मुखिया हैं और नहीं निरीक्षक हैं। एकमात्र निरीक्षक से जिले की व्यवस्था चल रही है। अलबत्ता दिवाली पर्व के मद्देनजर बुधवार से सैंपलिंग की रस्म शुरू हो गई है। अभिहीत अधिकारी (खाद्य सुरक्षा निरीक्षक) योगिता तिवारी ने चंपावत में मिठाई के दो और पनीर का एक सैंपल लिया। इन्हें परीक्षण के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed