फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Divisional Commissioner surprise inspection

ज्वाइन न करने वालों पर करें एफआईआर

Wed, 16 Sep 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 16 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner surprise inspection

बुधवार सुबह करीब 10 बजे सर्किट हाउस से कुमाऊं कमिश्नर एएस नयाल का काफिला अचानक जिला अस्पताल को चला गया। मंडलायुक्त को देख अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। कमिश्नर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। गंदगी के चलते तीन सफाई कर्मियों की तुरंत तैनाती करने की हिदायत दी। साथ ही लंबे समय से गायब डॉक्टरों के अस्पताल में नहीं आने पर नोटिस भेजने के बाद एफआईआर करने के चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए। एफआईआर नहीं करने पर उल्टे एमएस के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कमिश्नर ने विभिन्न वार्डों का मुआयना कर व्यवस्था को लेकर मरीजों से भी बात की। बाहर से दवाएं लिखने पर एक डॉक्टर को आड़े हाथों लिया। कहा कि किसी भी हाल में मरीजों के लिए बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। ऐसा होने पर संबंधित डॉक्टर और एमएस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी को चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक कर तीन स्वच्छकों की तैनाती करने के निर्देश दिए। सीएमओ डा.विनोद टोलिया, एमएस एसबी ओली और जेडी डा.आरके जोशी ने अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed