फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Sanskrit contest

समूहगान में देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय प्रथम

Wed, 23 Sep 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 23 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में मां बाराही देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय छाया रहा। कनिष्ठ वर्ग की अधिकांश प्रतियोगिता में यह टीम अव्वल रही। समूहगान में प्रथम स्थान पर मां बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा, द्वितीय स्थान पर उदयन इंटरनेशनल स्कूल चंपावत और तृतीय स्थान पर जीजीआईसी खेतीखान रहे।

विज्ञापन


संस्कृत नाटक में मां बाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा, जीआईसी चंपावत और जीआईसी सुंई, श्लोकोच्चारण में भूपेश तिवारी देवीधुरा, चंचला जोशी दियारतोली, पूजा अधिकारी मूलाकोट, आशु भाषण में अखिलेश जोशी देवीधुरा, मंजू बोहरा मूलाकोट, सिप्टी जीआईसी में रवींद्र सिंह बिष्ट, वाद-विवाद में मूलाकोट जीआईसी प्रथम, सुंई जीआईसी में द्वितीय और कूर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जीआईसी सभागार में जिला संयोजक सतीश चंद्र जोशी और हेम चंद्र जोशी के संचालन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी एवं अनूप कौशल, रमेश चंद्र उप्रेती, देवेंद्र प्रसाद भट्ट, आदित्य पंत निर्णायक थे। दिनेश चंद्र उप्रेती, सुरेश राम, भगवान जोशी, दिनेश जोशी, गोपाल दत्त पंतोला, कैलाश जोशी आदि ने अभिलेखीय सहयोग किया। आयोजन में सह संयोजक हीराबल्लभ पांडेय, डा.केबी सक्टा, गिरीश पांडेय, डा.विष्णुदत्त भट्ट, सामश्रवा आर्य, हरीश चंद्र कलौनी, देवराज, वाजश्रवा आर्या, बालमुकुंद तिवारी, अशोक खर्कवाल आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed