{"_id":"36b48e96623d8ed7d06f18da364f55c0","slug":"district-level-sports-competition-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन किया। कहा खेल मानसिक मजबूती भी देते है। फर्राटा में चंद्रकला, निर्मला, पूजा जीती। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में चारों ब्लाकों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गत वर्ष के चैंपियन राकेश कुमार ने मशाल दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान में खंड शिक्षा अधिकारी हयात सिंह मियान की अध्यक्षता, शिक्षक नरेश राय के संचालन में खेल प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में कला, ज्योति, जूनियर वर्ग में तनुजा, गीतांजलि, सब जूनियर वर्ग में पूजा, चंद्रकला ने दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
100 मीटर सीनियर वर्ग बालक में कमल, ईश्वरी, सौरभ, जूनियर में धीरज, अरुण, सागर, सब जूनियर में ललित, रवि, पंकज सामंत पहले तीन स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सोनू, शकुंतला, ईश्वरी, बालक वर्ग में सचिन, पारस, कमल सामंत ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सूरज, अजय, अरुण, बालिका में बबीता, तनुजा, शिवानी अव्वल रहे। निर्णायक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, यशवंत बोरा, नीरज वर्मा, महेश चंद्र, ललित मोहन, हरी सिंह थे। प्रधानाचार्य और संयोजक सीपी गहतोड़ी ने स्वागत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमंती बोरा, डॉ. बीसी जोशी, मदन पाल, श्याम पांडेय, इंद्र सिह बोरा, नरेश जोशी, घनश्याम पांडेय, कल्पना धामी, जगदीश अधिकारी, प्रताप बिष्ट, सुरेश राम, वीएन उपाध्याय, सीपी टम्टा, दीपक उप्रेती मौजूद थे।