{"_id":"6775ac8319db6657ca0557995656de3a","slug":"district-girls-dance-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की ब्वारी ले कभै न खायो दो रोटी सुख ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की ब्वारी ले कभै न खायो दो रोटी सुख ले
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम के तहत जीआईसी में जिला स्तरीय बालिका नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी की अध्यक्षता एवं श्याम चौबे के संचालन और संगीत शिक्षक अनूप कौशल के संयोजन में कार्यक्रम की शुरुआत जीजीआईसी की छात्राओं ने मैं करूं पूजा तुम्हारी मां मुझे वरदान दे दो सरस्वती वंदना के साथ की। मेजबान विद्यालय के छात्रों ने जहां चेली को पढ़ाला दाज्यू, अघिले बढ़ौला दाज्यू गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
वहीं, जीजीआईसी काकड़ की छात्राओं ने पहाड़ की चेली, पहाड़ की ब्वारी ले कभै न खायो दो रोटी सुख ले गीत की मार्मिक अंदाज में प्रस्तुति की। इस गीत में छात्राओं ने पहाड़ की बहू बेटी के संघर्षमय जीवन की व्यथा का बखान किया गया था। इस अवसर पर हुई प्रतियोगिता में जीआईसी लोहाघाट ने पहला, जीजीआईसी काकड़ ने दूसरा, जीआईसी सुंई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डा.एमपी जोशी, शिवराज तड़ागी, प्रदीप कुमार, एके कौशल, भूपेष देव, चंद्रकला टम्टा, बीपी पाठक, विजया पांडेय, ललिता जोशी रहे।
विज्ञापन