फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Development Struggle Committee came out in support of farmers

किसानों के समर्थन में उतरी जिला विकास संघर्ष समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
District Development Struggle Committee came out in support of farmers
चंपावत जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते जिला विकास एवं संघर्ष समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति ने दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। समिति की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला एवं विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी बसंत सिंह तड़ागी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं का कहना था कि किसान लंबे समय से आंदोलित हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का निष्ठुर रवैया किसानों को और अधिक उग्र आंदोलन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। कहा गया कि जल्द ही किसानों की मांगें पूरी नहीं की गई तो संघर्ष समिति की ओर से चंपावत में भी बेमियादी धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद दिए गए ज्ञापन में संघर्ष समिति की ओर से जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग भी की गई। कहा गया कि प्राधिकरण के अव्यवहारिक मानकों के कारण पर्वतीय जिले में लोगों का मकान बनाना मुश्किल हो गया है। समिति की ओर से चंपावत-ढकना बडोला-खेतीखान सड़क की स्वीकृति की मांग भी की है। इनमें समिति संरक्षक हरेंद्र सिंह बोहरा, लीलाधर भट्ट, नवीन चंद्र, प्रदीप कुमार, सुभाष सिंह, ललित मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed