फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District college running in the district panchayat

जिला पंचायत के कमरों में चल रहा डिग्री कॉलेज

Mon, 17 Apr 2017 10:49 PM IST
नवल जोशी ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
नवल जोशी ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 17 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
District college running in the district panchayat
देवीधूरा कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

स्थापना के ढाई वर्ष बाद भी मां बाराही धाम देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज की हालत जस की तस है। अपने भवन को तरस रहे कॉलेज का संचालन फिलहाल जिला पंचायत के चार कमरों से किया जा रहा है। विषय भी बस गिनेचुने हैं।
चंपावत जिले से लगा देवीधुरा नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की सीमा पर है। 2014 में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, लेकिन कॉलेज में सिर्फ कला संकाय के छह विषय ही हैं। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र शामिल है। कॉलेज में स्नातक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर और बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष में 171 छात्र-छात्राएं हैं। लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए महज पांच प्रवक्ता हैं। जिन्हें पढ़ाने के लिए समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में दो नियमित और हिंदी, अंग्रेजी तथा राजनीतिशास्त्र विषय में तीन गेस्ट टीचर हैं। राजनीतिशास्त्र के गेस्ट टीचर को धारी अटैच किया गया है। कॉलेज में राजनीति विज्ञान और संस्कृत के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। राजनीति विज्ञान में कॉलेज में सर्वाधिक 80 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता नहीं है। 
विज्ञापन

विज्ञान और कामर्स विषयों का संचालन न होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कॉलेज में विज्ञान और कॉमर्स विषयों का संचालन न होने से कई गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा की प्राथमिकताएं बदलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला पंचायत के चार कमरों में चल रहे कॉलेज में दो कमरों में ही पढ़ाई होती है। जबकि एक कमरे में कार्यालय और एक में प्राचार्य कक्ष बनाया गया है। ग्रामीणों ने कनवाड़ में निजी भूमि कॉलेज भवन निर्माण के लिए निशुल्क दान में दी है। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत विद्यालय भवन के निर्माण के लिए 10.29 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इनमें से अभी तक 5.77 करोड़ रिलीज हो चुके हैं। जिसमें एक प्रशासनिक भवन और क्लास रूम की छत पड़ चुकी है। जबकि अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं।
डा.एमएम जोशी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, देवीधुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed