Uttarakhand: अब चंपावत-टनकपुर एनएच पर 12 घंटे दौड़ेंगे वाहन, दिवाली को लेकर प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन
चंपावत-टनकपुर एनएच के बीच वाहन संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। डीएम नवनीत पांडेय ने 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक वाहनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत-टनकपुर एनएच के बीच अब छोटे-बड़े वाहनों का 12 घंटे तक संचालन होगा। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वाहनों की आवाजाही होगी।
चंपावत-टनकपुर एनएच के बीच वाहन संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। डीएम नवनीत पांडेय ने 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक वाहनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि चंपावत-टनकपुर के बीच दोनों तरफ से सुबह छह से शाम छह बजे तक सभी तरह के वाहनों का संचालन किया जाएगा। शाम छह से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इस दौरान आपातकालीन और अपरिहार्य कारणों की वजह से वाहन संचालन के लिए एसडीएम टनकपुर, चंपावत और सीओ चंपावत और टनकपुर को अधिकृत किया गया है। इससे पूर्व प्रशासन ने 14 अक्तूबर से चंपावत से टनकपुर के बीच सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे और टनकपुर से चंपावत के बीच सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वाहनों के संचालन के आदेश जारी किए थे।