फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District administration alert for heat wave, instructions given to departments

Champawat News: लू के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, विभागों को दिए निर्देश

Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
District administration alert for heat wave, instructions given to departments
चंपावत। बढ़ते तापमान और संभावित लू को देखते हुए जिले में प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागों को समन्वित कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से आपातकालीन सहायता नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका और पेयजल विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को दवाओं का पर्याप्त भंडारण और क्विक मेडिकल टीम सक्रिय रखने को कहा गया है। शिक्षा विभाग को स्कूल समय में बदलाव और छात्रों के लिए पेयजल और छाया की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन और अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। डीएम ने निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनसुविधा, आपातकालीन सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 और 05965-230703 को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नागरिक 78953-18895, 75790-60090 और 95281-35726 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed