फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   distribution of schedule H medicines should be allowed

शेड्यूल-एच की दवा वितरण का हक दें

Tue, 13 Jun 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 13 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
अनुभवी फार्मेसिस्टों ने अतिरिक्त प्रशिक्षण देकर शेड्यूल-एच की दवाओं को लिखने और वितरित करने का अधिकार देने की मांग की है। डिप्लोमा फार्मेसिट एसोसिएशन के नेता व उत्तराखंड के मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी फार्मेसिस्ट डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पहाड़ में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण अधिकांश अस्पतालों में वाह्य चिकित्सा विभाग और आपातकाल में फार्मेसिस्ट ही मुख्य जिम्मेदारी निभाते हैं। कहा गया कि उत्तराखंड के अधिकांश अस्पतालों में डॉक्टरों की जबर्दस्त कमी है। प्रदेश के 539 परिवार कल्याण उप केंद्रों में सिर्फ फार्मेसिस्ट तैनात हैं।
विज्ञापन


ऐसे में फार्मेसिस्ट ही परिवार कल्याण उप केंद्रों में ग्रामीणों का इलाज करते हैं। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र की जरूरत पूरा करने के लिए बीएससी कम्यूनिटी हेल्थ कोर्स या नर्सों को विशेष प्रशिक्षण देकर ग्रामीण इलाकों में दवाएं लिखने के अधिकार देने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे फार्मेसिस्ट जो धरातल पर काम कर रहे हैं, उन्हें प्रभावी प्रशिक्षण देकर शेड्यूल-एच की दवाएं बांटने व लिखने का हक दिया जाना चाहिए। फार्मेसिस्ट को प्रशिक्षण के दौरान दवाओं के पाठ्यक्रम के साथ मानव शरीर विज्ञान, पैथोलॉजी, हेल्थ एजुकेशन आदि का व्यापक प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसके अलावा बड़े अस्पतालों में चिकित्सकीय कामकाज का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ऐसे कई अनुभवी फार्मेसिस्ट हैं, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षण देने पर बीएससी कम्यूनिटी हेल्थ कोर्स जैसे किसी नए कोर्स की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।


एसोसिएशन ने फार्मेसिस्ट को भी प्रशिक्षण देकर सामान्य दवाएं लिखने का अधिकार देने की मांग की है। इससे डॉक्टरविहीन ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में रोगियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed