फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Distribution of food grains to 14 newspaper distributors

14 समाचार पत्र वितरकों को बांटे खाद्यान्न किट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Distribution of food grains to 14 newspaper distributors
लोहाघाट में समाचार पत्र वितरकों को राशन किट देते एसओ मनीष खत्री। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट/ पाटी । लोहाघाट में रविवार को अमर उजाला की पहल पर थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने 14 समाचार पत्र वितरकों को अपनी ओर से खाद्यान्न किट बांटे। एसओ ने उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, समाचार पत्र वितरित करते समय हाथों में ग्लब्स पहनने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाचार वितरक किशन चंद्र राय, लक्ष्मी दत्त जोशी, सुनील सुतेड़ी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश जोशी, अमन सार्की, बसंत चौबे, अंकित गड़कोटी, राहुल गड़कोटी, दीपक मेहता, हेम कुमार, हेम पुनेठा, गुड्डू, दीवान पुजारी आदि मौजूद थे। अमर उजाला एजेंसी प्रभारी कीर्ति उपाध्याय, सचिन वर्मा आदि ने थानाध्यक्ष की पहल को सराहनीय बताया। इधर चंपावत में सोमवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से खाद्यान्न किट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक के जन संपर्क अधिकारी दीपक मुरारी और भाजपा नेता कैलाश अधिकारी ने बताया कि आम जरूरतमंदों और कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहे अमर उजाला समाचार पत्र वितरकों को खाद्यान्न किट दिए जाएंगे। चंपावत में पर्यावरण मित्रों ने दुकानों और सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया। पाटी में जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह अधिकारी और उनके भाई केसर अधिकारी ने 500 से अधिक लोगों को हैंड सैनिटाइजर बांटे। इस मौके पर विक्रम गोस्वामी, बहादुर मेहता, पूरन भट्ट, दीपक लडवाल आदि शामिल थे। इसके अलावा राजकीय शिक्षक संघ ने भी 34 लोगों को खाद्यान्न किट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि कर रहे जरूरतमंदों की मदद
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। लॉक डाउन में पंचायत प्रतिनिधि जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। मोहनपुर की ग्राम प्रधान राधिक चंद और ज्ञानखेड़ा के प्रधान रवि कुमार, बीडीसी सदस्य गीता सेठी द्वारा ग्रामसभा के हर जरूरतमंद परिवारों को अपने स्तर से खाद्यान्न की मदद की। बनबसा में लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हो चुके करीब तीस दैनिक मजदूरों को एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक एसके शर्मा, मदन लाल, उपमहाप्रबंधक आनंद टैम्भरे, संजय परिहार आदि मौजूद थे। उधर कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख ने भी मोहन चंद राजपूत ने बंगाली कालोनी, पंपापुर, गढ़ीगोठ, कैनाल कालेनी, चंदनी, भजनपुर में राहत सामग्री का वितरण किया। संवाद
कमजोर हालत वाले एपीएल राशनकार्ड धारकों को भी मिलेगा फ्री राशन
चंपावत। लॉकडाउन में कमजोर माली हालत वाले एपीएल राशनकार्ड धारकों को फ्री राशन मिलेगा। विलेज रिस्पांस टीम ऐसे परिवारों का सर्वे कर राशन उपलब्ध कराएगी। जिले के 57879 कार्डधारकों में से 27 हजार एपीएल कार्डधारक हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने ऐसे राशनकार्ड धारकों में से पात्र परिवारों को राशन देते वक्त उनकी फोटोग्राफी करने के भी एसडीएम को निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
पशुपालन विभाग ने कुत्तों को खिलाए बिस्कुट
लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन की वजह से दुकानें व होटल बंद होने से आवारा कुत्तों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने कुत्तों की सुध ली है। डॉ. डीके चंद और फार्मासिस्ट जनक चंद ने आवारा कुत्तों को विभाग की ओर से बिस्कुट आदि खिलाए।

शिविर में खाने के साथ ज्ञान भी ले रहे मजदूर
लोहाघाट (चंपावत)। यहां बनाए गए मजदूरों को खाने के साथ ही प्रधानाचार्या मीना शुक्ला, श्याम चौबे, अनूप कौशल, विक्रमाजीत चौहान आदि द्वारा शिक्षा भी दी जा रही है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि जीजीआईसी के क्वारंटीन शिविर में 30 मजदूरों को रखा गया है। उनके भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण आदि का प्रबंध प्रशासन ने किया है। कई निरक्षर मजूदर अब हस्ताक्षर करना भी सीख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed