फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   dispute among BJP leaders

भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद गहराया, देर शाम फिर भिड़े दोनों पक्ष

Sat, 02 Feb 2019 11:33 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: gangotri gangotri Updated Sat, 02 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
dispute among BJP leaders
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उपजा विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने के बाद देर शाम हाथापाई की नौबत से विवाद और गहरा गया है। शनिवार को कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन बात नहीं बनी। इधर कार्रवाई को लेकर असमंजस में पड़ी पुलिस मामले की जांच किए जाने की बात कह रही है।  

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को हुई भाजपा की बैठक में पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक और ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी के पति व सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी के बीच एक-दूसरे पर पार्टी के प्रति निष्ठा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने से खासा विवाद हो गया था।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी की मौजूदगी में हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच कर एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। बताया गया कि दिन में तहरीर देने के बाद शुक्रवार की देर शाम शहर के शिवालय चौराहे के समीप फिर दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में हाथापाई तक की नौबत आ गई, दोनों पक्षों को किसी तरह अलग कर मामला शांत किया गया। शनिवार को कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए कोतवाली बुलाया। कुछ लोग समझौता कराने के प्रयास में भी जुटे रहे लेकिन दोनों पक्षों के एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े रहने से बात नहीं बनी।

कोतवाल ने बताया कि उप निरीक्षक मोहन भट्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed