फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Displeasure. among. people. poor condition. motor road.

Champawat News: बाराकोट-सिमलखेत मोटर मार्ग की बदहाली से लोगों में नाराजगी

Tue, 21 Jan 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Displeasure. among. people. poor condition. motor road.

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट सिमलखेत मोटर मार्ग की बदहाली पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे दुघर्टनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीण दयाल राम, हरीश राम, दिनेश कुमार, महेश चंद्र, पार्वती देवी ने बताया कि वर्ष 2021 में अक्तूबर में आई भारी आपदा के दौरान बाराकोट-सिमलखेत मोटर मार्ग में काकड़ के नर्रा में करीब 100 मीटर सड़क बह गई थी। तीन साल बीतने के बाद भी सड़क पर डामर नहीं हुआ। सड़क में वाहनों की आवाजाही होने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं, इससे पैदल आवाजाही करने वालों को लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणें का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को सड़क ठीक करने के लिए ज्ञापन दिया, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। किसी समय बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इधर, लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि बाराकोट ब्लाक के नर्रा में सड़क पर डामरीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed