{"_id":"59da579b4f1c1bc8678b4bda","slug":"dismissing-nomination-papers-of-two-candidates-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पीजी कालेज में चुनाव प्रक्रिया निपटाते चुनाव प्रभारी और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीजी कालेज में हुई नामांकन पत्रों की जांच में दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। इनमें से एक नामांकन प्रत्याशी की उम्र होने के कारण और दूसरे का नामांकन प्रत्याशी के अनुरोध पर खारिज किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। छात्र संघ अध्यक्ष, सचिव और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर प्रेम बल्लभ, संयुक्त सचिव में पवन प्रकाश सिंह बोहरा, कोषाध्यक्ष में पवन सिंह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जानकी राणा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
पीजी कालेज में रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव प्रभारी डा.बीपी ओली ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नाथ सिंह बोहरा और हरीश जोशी, सचिव में पीयूष जोशी और मनीषा बोहरा और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूजा खाती और रेशू जोशी के बीच सीधा मुकाबला होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय जोशी का नामांकन खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विजय जोशी की उम्र न्यूनतम 17 वर्ष से एक माह कम पाई गई। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी अनुज सिंह बोहरा का नामांकन अनुरोध पर खारिज किया गया। मतदान में 498 छात्राएं और 293 छात्र वोट देंगे। चुनाव संचालन में प्राचार्य डॉ.शीतल सिंह भंडारी, डॉ.सुमन कुमारी, डॉ.तनुजा बिष्ट और डॉ.अल्का ने सहयोग दिया। प्रेक्षक पल्सों राजकीय हाइस्कूल के प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
अनुरोध पर खारिज कर दिया नामांकन
छात्रसंघ चुनाव में नाम वापस लेने का समय शनिवार शाम 3 बजे तक ही था। किसी भी पद के प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया था। लेकिन रविवार को जांच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनुज सिंह बोहरा के अनुरोध पर रविवार को उनका नामांकन पत्र बगैर किसी कारण के खारिज कर दिया। उनके नामांकन पत्र को निरस्त करने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एकमात्र प्रत्याशी जानकी राणा निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीपी ओली ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी अनुज सिंह बोहरा का चुनाव नहीं लड़ने का लिखित अनुरोध चुनाव समिति ने स्वीकार कर लिया।