{"_id":"545e067291b2bdc12a08c5e967d350fa","slug":"disaster-rescue-team-will-ease-the-pain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के दर्द को कम करेगी रेस्क्यू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के दर्द को कम करेगी रेस्क्यू टीम
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सत्र के दौरान आपदा राहत के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू (राहत) कार्य में माहिर छह सदस्यीय टीम को जिला मुख्यालय में तैनात किया है। उच्च प्रशिक्षित यह दल तमाम उपकरणों के साथ यहां पहुंच गया है। यह दल भूस्खलन, बाढ़ सहित तमाम तरह की आपदा आने पर खोज और बचाव (रेस्क्यू) का काम करेगा। टीम 30 सितंबर तक जिले में रुकेगी।
विज्ञापन
जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मुख्य प्रशिक्षक सीमा परमार के नेतृत्व में धन सिंह बिष्ट, मोहन बिनवाल, दीपक चंद्र, शेखर भट्ट, मोहन अधिकारी हर वक्त मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। टीम इससे पूर्व 2013 में आपदा के वक्त राहत का उम्दा काम कर चुकी है। साथ ही मां बाराही धाम देवीधुरा मेले तथा सुंई बिशुंग में होने वाले महोत्सव में सेवाएं दे चुकी है। इसके अलावा आपदा रेस्क्यू टीम युवाओं को भी आपदा से निपटने के गुर सिखाएगी।
विज्ञापन
फोटो 09 सीपीटी 6पी