{"_id":"68a4b326ce229db32b0925ca","slug":"disaster-destroyed-farms-in-remote-danda-malla-champawat-news-c-229-1-shld1007-128133-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दूरस्थ डांडा मल्ला में आपदा में खेत कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दूरस्थ डांडा मल्ला में आपदा में खेत कटे
Tue, 19 Aug 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तहसील के दूरस्थ डांडा मल्ला गांव में बीती 14 अगस्त की भारी बारिश से खेतों में कटाव हो गया। प्रभावित एक किसान ने एसडीएम से मौका मुआयना कराकर बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने और आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। ग्राम डांडा मल्ला निवासी श्याम सिंह ने एसडीएम आकाश जोशी को सौंपे पत्र में कहा है कि बारिश से धान की फसल लगे उनके दो खेत रोखड़ में तब्दील हो गए हैं। एसडीएम ने राजस्व टीम को निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन