{"_id":"59eb70644f1c1b6e548b8417","slug":"dirty-trash-placed-before-the-shops-due-to-lack-of-drainage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली न होने से दुकानों के आगे लगा कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली न होने से दुकानों के आगे लगा कूड़े का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
शहर में नाली का निर्माण न होने से दुकानों के आगे लगा कूड़े का ढेर।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण साफ सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मोटर स्टेशन में पानी का निकास नहीं होने के कारण दुकानों के आगे नाली में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नगरपालिका की ओर से खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर की जा रही जुर्माने की कार्रवाई के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। जिस भी वार्ड में देखिए वहां की सभी नालियां पॉलिथीन के कचरे के कारण बंद हैं।
मोटर स्टेशन के व्यापारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि कई बार नगर पालिका को इस संबंध में अवगत कराए जाने के बाद भी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया है, जबकि दुकान के ठीक आगे कूड़ा करकट होने के कारण दुकानदारों के साथ ही खरीदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नगर में स्वच्छता अभियान की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर में रोज सफाई की बात तो कही जाती है, लेकिन यहां का कूड़ा उठाने की कोई जहमत नहीं उठाना चाहता है।
इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि सार्वजनिक स्थान में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के अनुसार दिवाली से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। यदि कहीं कुछ छूट गया है तो वहां फिर से सफाई की जाएगी, मोटर स्टेशन से नालियों से कूड़ा हटाया जाएगा।