फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diploma Pharmasist in Champawat

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्या बने विष्णु गिरि गोस्वामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmasist in Champawat
शपथ लेते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की चंपावत जिला इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारी। फोटो: संव - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष आरएस अधिकारी और सचिव डीके जोशी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन

इसमें सर्वसम्मति से जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट विष्णु गिरि गोस्वामी अध्यक्ष, भूपेश जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश कन्नौजिया उपाध्यक्ष, सतीश पांडेय जिला मंत्री, अनिल गड़कोटी संगठन मंत्री, मनोज कुमार संयुक्त मंत्री, रोशन लाल कोषाध्यक्ष, तान सिंह संप्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री आरएस ऐरी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डिप्लोमा फार्मासिस्टों के हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट एमसी जोशी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, पीएमएस डॉ. आरके जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, संगठन मंत्री जेसी पाठक, कोषाध्यक्ष केआर आर्या आदि ने विचार रखे।

इससे पूर्व मुकुल राय के संचालन में हुए अधिवेशन में फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन करने, संवर्ग की नई सेवा नियमावली बनाने, फार्मासिस्टों के खाली पद भरने, जीपीएफ पासबुकों का उचित रखरखाव करने, यात्रा बिलों और अन्य देयकों का समय से भुगतान करने, कोरोना काल में अच्छा कार्य करने वाले फार्मासिस्टों को सम्मानित करने आदि मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed