फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diploma Farmasist in Champawat

Champawat News: बांहों पर काले फीते बांध डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने जताया विरोध

Tue, 25 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 25 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Diploma Farmasist in Champawat
टनकपुर उप जिला अस्पताल में बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते फार्मासिस्ट। संवाद
चंपावत/टनकपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने पांच सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी बांहों पर काले फीते बांध कर विरोध जताया। सभी फार्मासिस्ट ने संगठन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरि गोस्वामी एवं जिला मंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अपने एप्रेन की बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विष्णु गिरि गोस्वामी, तान सिंह, मनोज पुनेठा, चेतन वर्मा, धौन में भूपेश जोशी, स्वांला में सुरेंद्र नाथ, चल्थी में दीपा धामी, मंच में संजय वर्मा, मौनपोखरी में परीक्षा राणा, सीएसडी स्टोर में मनोज कुमार टम्टा, जगदीप राणा, सिप्टी में गिरीश खर्कवाल, सीएससी चंपावत में अनीता अधिकारी आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में सतीश चंद्र, शेखर सिंह और लोहाघाट में मुकुल राय, किरन राय, नवीन कनौजिया, सुनीता पाटनी, मनोज आर्य, सुरेश चंद्र जोशी, कुलदीप राय, बाराकोट में मनोज कुमार वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, सुरेश चंद्र पाटनी आदि पाटी में प्रकाश सिंह खड़ायत, नवीन गोस्वामी, मनोज वर्मा, योगेश कनौजिया, मीनू राणा, दीपा कश्यप, अनिल वर्मा आदि ने भी विरोध-प्रदर्शन किया।टनकपुर में फार्मासिस्ट एमसी भट्ट, जेएस कुंवर, बीपी पंत, अनिल गड़कोटी, प्रीतम लाल, निर्मला ओली, विजयश्री गहतोड़ी, संजय विश्वकर्मा, प्रकाश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं डिप्लोमा फार्मासिस्टों की प्रमुख मांगें आईएचएस मानक के तहत फार्मासिस्ट के पदों को बरकरार रखने।
सेवा नियमावली बना महानिदेशक स्तर पर समस्याओं का तत्काल समाधान करने।
समय पर डीपीसी कर पदोन्नति के रास्ते में अवरोध खत्म करने।
प्रदेश में निष्क्रिय पड़े फार्मासिस्ट के 63 पदों को सक्रिय करने।
फार्मासिस्ट का नाम परिवर्तन कर फार्मेसी अधिकारी करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed