{"_id":"63a8fd3276eb0030d6045e0fa3607558","slug":"dig-inspected-by-border-region-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एक दिनी नेपाल बंद के चलते सीमा के हालातों की जानकारी लेने को एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने बनबसा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने नेपाल बंद का भारतीय सीमा पर पड़ने वाले असर के संबंध में अपने मातहतों से पूछताछ की। उन्होंने एसएसबी जवानों को सीमा की निरंतर चौकसी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआईजी ने एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ए कंपनी में अपने मातहतों से सीमा के हालातों के संबंध में विचार-विमर्श किया। सीमा पर निरंतर चौकसी रखने, तस्करी पर नियंत्रण, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, डीजल-पेट्रोल तस्करी पर रोक लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार न करने देने की हिदायत दी। उन्होंने आम नेपाली नागरिकों को हर संभव सहयोग देने के भी निर्देश दिए। बीमार और घायल निर्बल वर्ग के नेपाली नागरिकों को एंबुलेंस की मदद से हाई सेंटर रेफर करने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री के तहत सीमा पर किसी भी आम नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान कमांडेंट केसी राना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
दृढ़ होंगे भारत-नेपाल के संबंध
एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने नेपाल की वर्तमान स्थिति के तहत वहां के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नेपाली अधिकारियों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। नेपाल के अधिकारियों ने भारत के साथ संबंधों को और अधिक दृढ़ करने का विश्वास जताया। बैठक में नेपाल के चीफ कस्टम अफसर रामप्रसाद रेग्मी, एपीएफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र साही, नेपाल पुलिस के एसआई आरएन भंडारी, एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक श्याम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन