{"_id":"68a2126a7f4c51c2760f46e7","slug":"dhaun-badoli-motorway-has-become-dilapidated-for-traffic-champawat-news-c-229-1-shld1026-128035-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धौन-बडोली मोटर मार्ग यातायात के लिए हुआ बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धौन-बडोली मोटर मार्ग यातायात के लिए हुआ बदहाल
Sun, 17 Aug 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
धौन बडोली सड़क में नदी पार करते ग्रामीण।स्रोत:ग्रामीण
चंपावत। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर धौन-बडोली सड़क बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से काफी खराब हो गई है। सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्वाला से बड़ौली गांव तक की 6.55 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे एक हजार से अधिक आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच का मलबा आने और सड़क पर भूकटाव के चलते कई जगह मार्ग नाले में तब्दील हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम थ्वाल, भावेश थ्वाल, गणेश थ्वाल, लक्ष्मी दत्त, विजय थ्वाल, तुलसी थ्वाल आदि ने कहा कि सड़क के खराब होने से बुजुर्ग, बीमार, छात्र-छात्राओं और गर्भवतियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है। संवाद
कोट
स्वाला के ऊपर वाले हिस्से से मलबा आने की वजह से दिक्कत आ रही है। फिलहाल सड़क को खोलने के लिए मशीनों को लगाया गया है। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। - अभिषेक यादव, परियोजना प्रबंधक एनपीसीसी
विज्ञापन
कोट
स्वाला के ऊपर वाले हिस्से से मलबा आने की वजह से दिक्कत आ रही है। फिलहाल सड़क को खोलने के लिए मशीनों को लगाया गया है। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। - अभिषेक यादव, परियोजना प्रबंधक एनपीसीसी
विज्ञापन