फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dharana by Asha Worker

ग्राम प्रधानों और विकास संघर्ष समिति ने दिया आंदोलन को समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dharana by Asha Worker
चंपावत में आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन देते ग्राम प्रधान और जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता संगठन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आशाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जनगीतों और कविताओं के माध्यम से संघर्ष जारी रखने का एलान किया, जिसमें बहिनों ये तो लंबी लड़ाई है...आदि गीत शामिल रहे। धरना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन और जिला विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी आशाओं के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का कहना था कि कोविड महामारी के दौरान आशाओं की ओर से महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बेहद कम प्रोत्साहन राशि में काम कर रही आशाओं को सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और जिला विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी के नेतृत्व में संयोजक हरेंद्र बोहरा, हरीश चौधरी, रजत सिंह, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर आदि आशाओं के समर्थन में धरने पर बैठे। इस मौके पर आशा संगठन की जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी जोशी, संगीता देवी, सविता, उषा जोशी, कमला जोशी आदि रहीं।
सरकार राखी में आशाओं को मांगें पूरी कर दे दो उपहार
पिथौरागढ़/डीडीहाट/गंगोलीहाट/कनालीछीना। आशाओं की 12 सूत्री मांगों के लिए चल रहे आंदोलन को 18 दिन पूरे हो गए हैं। आशाओं ने सरकार से राखी पर उनकी मांगों को पूरा कर उपहार देने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को आशा संगठन की जिला अध्यक्ष इंद्रा देऊपा के नेतृत्व में आशाओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा एनएचएम के अतिरिक्त मिलने वाले कार्यों को भी आशाएं पूरी जिम्मेदारी से करती हैं।
कोरोना काल में भी संक्रमण के खतरे को भूलकर उन्होंने कार्य किए। मगर उनकी न्यायोचित मांगों सरकार अनदेखी करती आ रही है। प्रदर्शन में हेमा, मीना, नीमा, ललिता, राजेश्वरी समेत कई आशाएं शामिल रहीं।
डीडीहाट में हेल्थ वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ शहीद चौक में ब्लॉक अध्यक्षा पिंकी कलौनी के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में दीपा मनौला, देवकी जोशी, हीरा देवी, पुष्पा बोरा, रंजना, मुन्नी खड़ायत आदि शामिल थे।

गंगोलीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में प्रभा भट्ट, दीपा उप्रेती, मंजू देवी, माधवी देवी, मालती देवी, सुमन धानिक ने विरोध जताया। कनालीछीना में ब्लॉक अध्यक्ष कमला भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। भागीचौरा उपकेंद्र और मुवानी में भी आशाओं ने प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed