फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dhami, stranded on NH, rages, demands action from DM

एनएच पर फंसे धामी भड़के, डीएम से कार्रवाई की मांग की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dhami, stranded on NH, rages, demands action from DM
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली के पास सड़क का मलबा सीधे खाई में धकेलने और सड़क कटिंग के दौरान काफी देर तक जाम लगने से धारचूला के विधायक हरीश धामी भड़क गए। शनिवार शाम को वे भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर मनमाने ढंग से सड़क के मलबे को जंगल में फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ऐतराज जताए जाने पर कार्यदायी संस्था ने उनके साथ बदसलूकी की। इस संबंध में विधायक ने मोबाइल से डीएम से भी शिकायत की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दे डाली। विधायक धामी ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था सड़क की कटिंग का मलबा डंपिंग जोन के बजाय सीधे खाई में डाल रही है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। डीएम विनीत तोमर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उधर कार्यदायी एजेंसी ने विधायक से अभद्रता के आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed