फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees upset due to street lights not working in Purnagiri Dham area

Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से श्रद्धालु परेशान

Wed, 09 Oct 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 09 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees upset due to street lights not working in Purnagiri Dham area
टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा सुनने उमड़ी मातृश​क्ति
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में जिला पंचायत की ओर से कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इन दिनों नवरात्र पर पूर्णागिरि दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं जलने और मार्ग में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु परेशान हैं। इस दौरान 24 घंटे मुख्य मंदिर में दर्शन की व्यवस्था से रात और दिन मांं के जयकारों की गूंज जारी रही।
विज्ञापन

बुधवार को मां पूर्णागिरि धाम में बुधवार को पांच हजार श्रद्धालु ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं अधिक भीड़ होने से प्रशासन की व्यवस्थाएं चरमराना जारी है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्ट्रीट लाइट अनेक जगह खराब होने से श्रद्धालु रात में परेशान रहे। एसडीएम आकाश जोशी ने जिला पंचायत को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। भैरव मंदिर पुलिस चौकी इंचार्ज कपूर पाल सिंह ने बताया कि भैरव मंदिर टैक्सी स्टैंड, टीआरसी तक अभी तक जिपं की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठीक नहीं हुई है। इधर, नगर के शारदा घाट में स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी रहा। श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन को जाना जारी रहा।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा में सत्यवादी राजा हरीश चंद्र की कथा सुनाई
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में धूनी स्थल के पास श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक गिरीशानंद व्यास ने महिषा मर्दिनी की दिव्य कथा और सत्य पथ पर चलने वाले राजा हरीश चंद्र की कथा सुनाई। उन्होंने मां दुर्गा के रुपों की महिमा का भी वर्णन किया। इस दौरान इंद्रदेव पांडेय, देवी दत्त पांडेय, दयानंद पांडेय, मनोज तिवारी, नरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, गौरी भट्ट, विमला पांडेय, हेमा तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed