फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees reached to Poornagiri dham.

Champawat News: मौसम खुलने पर बढ़े श्रद्धालु, चहलपहल रही

Mon, 08 May 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached to Poornagiri dham.
मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन कर लौटते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन कर लौटते श्रद्धालु। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मौसम खुलने के बाद मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को नौ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। इसके चलते मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 45 मिनट से अधिक का इंतजार करना पड़ा। इसी के साथ मई के शुरुआती आठ दिनों में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


धाम में श्रद्धालु बढ़ने से मेला क्षेत्र में चहलपहल बढ़ी है। नेपाल के ब्रहमदेव और महेंद्रनगर में भी कारोबारी गतिविधियां तेज हो गई हैं। देवी दर्शन के बाद नेपाल के सिद्धबाबा के दर्शन करने की मान्यता है। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि मौसम खुलने के साथ ही मेले में फिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर व्यवस्था को और चाक-चौबंंद किया जा रहा है। मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि मेला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए एक अतिरिक्त टैंकर लगाया गया है। सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया गया है।
विज्ञापन

नेपाली श्रद्धालुओं की आवक कम

टनकपुर (चंपावत)। श्रद्धालुओं के कम आने से नगर क्षेत्र में पूर्णागिरि मेेले की रौनक फीकी पड़ने लगी है। सोमवार को नगर मेला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह-शाम हल्की रौनक रही। नेपाल के श्रद्धालुओं की आवक भी पिछले दो-तीन दिन से कम है। होली के अगले दिन बीते नौ मार्च से शुरू हुआ पूर्णागिरि मेला अभी एक माह और चलेगा। मेले में अब तक दूर-दराज से आए लाखों श्रद्धालु देवी मां के दर्शन कर लौट चुके हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की आवक में कमी आई है। स्थिति यह है कि दिन के समय नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसर रहा है। नेपाल से भी श्रद्धालु कम आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की कम आवक की वजह यूपी में निकाय चुनाव को माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव के बाद मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed