{"_id":"645a966af5c517330f0cf9e4","slug":"devotees-reached-to-maa-poornagiri-dham-champawat-news-c-8-1-135548-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि धाम में दो माह में 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि धाम में दो माह में 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
Wed, 10 May 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached to Maa Poornagiri Dham.
- फोटो : Devotees reached to Maa Poornagiri Dham.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले में खुशगवार मौसम के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही में तेजी आई है। मंगलवार को नौ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नौ मार्च से शुरू सरकारी मेले के दो महीने के भीतर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए।
मई की शुरुआत में मौसम की खराबी से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी थी लेकिन पिछले दो दिन से पूर्णागिरि धाम में नेपाल, उत्तर प्रदेश सहित कई जगह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। भीड़ बढ़ने से मुख्य मंदिर की सीढ़ियों को पार करने में 30 मिनट से अधिक का समय लग रहा है। बूम से लेकर धाम तक चहलपहल बढ़ी है। इसका असर नेपाल के ब्रहमदेव और महेंद्रनगर पर भी पड़ा है। लोग देवी दर्शन करने के बाद सिद्धबाबा के दर्शन के लिए भी जा रहे हैं। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने पेयजल, सफाई और दुकानों की व्यवस्था का जायजा लिया।