{"_id":"6255c420ce18e10a7f0ec4d1","slug":"devotees-reached-to-devi-dham-champawat-news-hld4592873146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी के दर्शन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली साइकिल यात्रा से बनबसा पहुंचे प्रतापगढ़ के युवा सुंदरम तिवारी का
- फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी के बावजूद पूर्णागिरि मेले में आने वालों का उत्साह कम नहीं हुआ है। मेले में श्रद्धालु दिन के बजाय रात में अधिक आ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को नौ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी का आशीर्वाद लिया। वहीं उत्तर प्रदेश के सीतापुर के पांव से दिव्यांग उमेश ने अपने भाई की मदद से देवी दर्शन किए। उन्होंने भाई की मदद से भैरव मंदिर से मां पूर्णागिरि के मुख्य मंदिर तक के 7.50 किमी (जाना और लौटना) पैदल यात्रा पूरी की।
ओवरलोडिंग पर लगाम, बसों में सीटों के लिए मारामारी
टनकपुर (चंपावत)। लगातार हादसे के बाद प्रशासनिक पहल से ओवरलोडिंग पर काबू हुआ है। वहीं परिवहन निगम द्वारा टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें नहीं चलाने से लोगों को बस में सीट पाने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। एजीएम केएस राणा का कहना है कि आगे से बस सेवा बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा कर रहे उप्र के सुंदरम
बनबसा (चंपावत)। लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सुंदरम तिवारी साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। सात अप्रैल से प्रतापगढ़ से शुरू यह यात्रा मंगलवार को बनबसा पहुंची। यहां उन्होंने लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। बनबसा में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी सहित तमाम व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। युवा तिवारी बनबसा से पहाड़ को रवाना हुए हैं।

आस्था : अपने भाई सुरेश के साथ मां पूर्णागिरि धाम जा रहा दिव्यांग उमेश। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : TANAKPUR

मारामारी: टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में एक अदद सीट की तलाश में मची अफरातफरी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : TANAKPUR

आपाधापी: टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में एक अदद सीट के लिए मची मारामारी। मंगलवार को खिड़की से बस में ध?- फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन