फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devlopement in Rural Champawat

चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग को लेकर पदयात्रा कल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devlopement in Rural Champawat
चंपावत में डीएम विनीत तोमर के साथ बैठक करते जिला विकास एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला एवं विकास संघर्ष समिति की ओर से चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग निर्माण के लिए 24 अगस्त को किमतोली से चंपावत तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान किमतोली से चंपावत के बीच पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों के साथ सड़क की स्थिति और क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने रविवार को डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देकर मांग और पदयात्रा कार्यक्रम की सूचना दी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी ने बताया कि पदयात्रा का आगाज किमतोली से पूर्व शिक्षक और समाजसेवी माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में सुबह नौ बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खेती, चिलकोट, गौड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क कर शाम चार बजे छतार स्थित शहीद शिरोमणी चिलकोटी पार्क और शाम छह बजे मोटर स्टेशन पर जनसभा होगी।
संघर्ष समिति ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से किमतोली-गौड़ी-चंपावत सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है।

इससे क्षेत्र के गांवों में रहने वाली 40 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने अधिकतम लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में हरीश चौधरी, भूपेंद्र सिंह महर, मोहन सिंह, प्रदीप चंद्र, रजत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed