फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura won comptetion

जिला संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Devidhura won comptetion
लोहाघाट में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियागिता में समूह गान प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित दो दिनी जिला संस्कृत प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। दूसरे दिन आयोजित वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में मां बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा, जीआईसी लोहाघाट, जीजीआईसी लोहाघाट, जीआईसी मूलाकोट, जीआईसी चौमेल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जीजीआईसी में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन जोशी ने किया। जिला संयोजक सतीश जोशी, सह संयोजक भगवान जोशी के दिशा-निर्देशन में हुए संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा, जीजीआईसी लोहाघाट, जीजीआईसी काकड़, संस्कृत समूह गान में जीजीआईसी लोहाघाट, जीजीआईसी टनकपुर, बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा, संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी लोहाघाट, जीआईसी मूलाकोट, जीजीआईसी टनकपुर क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन

संस्कृत वाद-विवाद में जीआईसी मूलाकोट की पूजा जोशी, भावना भट्ट ने पहला, कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय चंपावत की भानु तिवारी, पीयूष तिवारी ने दूसरा, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज इंद्रपुरी की नेहा पंत, मनीषा अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत आशुभाषण में जीआईसी चौमेल की नेहा बिष्ट, सुंई के योगेश चौबे, लोहाघाट के चतुर कुमार, श्लोकोच्चारण में देवीधूरा के शुभम पांडेय, पीजी कॉलेज लोहाघाट की दीपा खर्कवाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्दाखान के प्रकाश सिंह विजेता रहे। विशिष्ट अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी, फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, कैलाश बगौली, राजू गड़कोटी रहे। निर्णायकों और आयोजन में सामश्रवा आर्य, कैलाश जोशी, प्रकाश उपाध्याय, हरीश गहतोड़ी, ओमप्रकाश जोशी, हरिहर भट्ट ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed