फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura colleges will be lit from RUSA

रूसा से चमकेगा देवीधुरा डिग्री कॉलेज

Sun, 23 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट Updated Sun, 23 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से देवीधुरा डिग्री कॉलेज की तस्वीर बदलेगी। योजना के तहत देवीधुरा मॉडल कॉलेज बनेगा। इसके लिए कॉलेज को 10.29 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस रकम से कॉलेज का भवन, छात्रावास, प्रशासनिक भवन, कंप्यूटर लैब, पांच प्रयोगशाला  कक्ष, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


2014 में स्थापित डिग्री कॉलेज में इस वक्त महज छह विषय हैं। छात्रों की तादाद भी करीब 100 है। इस वक्त कॉलेज को जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में संचालित किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया ने अपने स्तर से फर्नीचर की व्यवस्था की है। हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत विषयों के साथ इतने ही प्रवक्ताओं के पद स्वीकृत किए गए। यहां प्राचार्य समेत दो अन्य नियमित प्राध्यापक एवं दो संविदा प्रवक्ता कार्यरत थे। अलबत्ता संविदा प्रवक्ताओं का कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो गया है, लेकिन अब रूसा से इस कॉलेज की दशा में सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन


कुमाऊं का आदर्श कॉलेज बनेगा : प्राचार्य
लोहाघाट। प्राचार्य डा.एमएम जोशी का कहना है कि पांच वर्षों में देवीधुरा कुमाऊं का आदर्श महाविद्यालय बनेगा। यहां भवनों के निर्माण के साथ ही विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भी खुलेंगे। कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों के केंद्र में बसे होने के कारण कॉलेज के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां मिल रहे जन सहयोग से हर कार्य को करने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा

चंपावत। चंपावत राजकीय महाविद्यालय के विकास के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश में हुई बैठक से लौटकर आए रूसा के सदस्य डा.सीडी सूंठा ने बताया कि इस रकम से भवन, उपकरण, पुस्तकें आदि क्रय करने का प्रस्ताव है। डा.सूंठा ने बताया कि रूसा योजना के तहत परीक्षा, शैक्षणिक, अवस्थापना, सुशासन, गुणवत्ता आदि सुधारने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed