{"_id":"66ccc3bbd3c3bb9a22037431","slug":"devidhura-bagwal-fair-took-blessings-from-maa-varahi-champawat-news-c-229-1-shld1026-112154-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा बगवाल मेला : मां वाराही से लिया आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा बगवाल मेला : मां वाराही से लिया आशीष
Mon, 26 Aug 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
पाटी के देवीधुरा में आयोजित बगवाल मेले के समापन पर पुलिस टीम को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। विश्व प्रसिद्ध 11 दिनी बगवाल मेले का समापन हो गया है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बगवाल मेले के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत, पुलिस प्रशासन, युवाओं समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया।
ब्लाॅक प्रमुख सुमन लता ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मेले संचालन शानदार रहा। मां वाराही धाम में अगले वर्ष होने वाले मेले को और अधिक सुदृढ़ और वृहद रूप दिया जाएगा। बगवाल मेले के समापन के दिन में भी मां वाराही धाम में श्रद्धालु के दर्शन करने को लेकर सुबह से ही भारी भीड़ मौजूद रहीं। इस दौरान लोगों को सम्मानित भी किया गया। मंदिर के पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी ने सभी का आभार जताया। यहां थानाध्यक्ष देव नाथ गोस्वामी, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, जिला पंचायत सदस्य कानीकोट सीमा विश्वकर्मा, रोशन सिंह लमगड़िया, रमेश राणा, दीपक चम्याल,हयाद सिंह,बिशन सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, ईश्वर बिष्ट, त्रिभुवन चम्याल आदि मौजूद रहे। रविवार रात सांस्कृतिक संध्या में राकेश खनवाल और आंचल कला केंद्र हल्द्वानी की टीम ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।
-- -
वाॅलीबाल में पुलिस और रस्सा कस्सी में देवीधुरा व्यापारं मंडल प्रथम
पाटी। देवीधुरा बगवाल मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पाटी पुलिस की टीम विजेता और मुक्तेश्वर उप विजेता रही। रस्सा कस्सी में व्यापार मंडल देवीधुरा प्रथम और मंदिर कमेटी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खड़क सिंह बोरा, अमित लमगड़िया, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, गोकुल कोहली, राकेश आदि ने सहयोग किया।